राज्य

गोपालगंज: बाढ़ में किताबें गंवाने वाली छात्रा को मिली पढ़ाई की सामग्री

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोपालगंज: बाढ़ में किताबें गंवाने वाली छात्रा को मिली पढ़ाई की सामग्री

Marking : Lead All

गोपालगंज: बाढ़ में किताबें गंवाने वाली छात्रा को मिली पढ़ाई की सामग्री

गोपालगंज में छात्रा रिया की अपील पर शिक्षा मंत्री ने डीईओ को किताबें देने का निर्देश दिया। डीईओ ने घर पहुंचकर बैग, किताब, कॉपी और पेन उपलब्ध कराया।

07 अक्टूबर , गोपालगंज (गोपालगंज , बिहार) : जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी उतरने के बाद ग्रामीण धीरे-धीरे अपने घरों को लौटने लगे हैं। हालांकि, बाढ़ का पानी कम होने के साथ प्रभावित परिवारों के सामने नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। इसी बीच बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के बंजरिया गांव की छात्रा रिया कुमारी की पढ़ाई को लेकर की गई अपील पर शिक्षा विभाग ने पहल की है।

कम्युनिटी किचेन में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से रिया कुमारी ने अपनी समस्या साझा की थी। छात्रा ने बताया था कि बाढ़ के दौरान उसकी कॉपी-किताबें पानी में बह गईं और खराब हो गईं। उसने शिक्षा मंत्री से दोबारा किताबें उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके।

छात्रा की समस्या का संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को दोबारा पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

निर्देश के बाद गोपालगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडेय बंजरिया गांव स्थित रिया कुमारी के घर पहुंचे और उसे स्कूल बैग उपलब्ध कराया। बैग में किताबों के साथ कॉपी और पेन भी दिए गए। शिक्षा विभाग की इस पहल से छात्रा को बाढ़ के कारण बाधित हुई पढ़ाई दोबारा शुरू करने में मदद मिलेगी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में विद्यार्थियों को दोबारा किताबें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जिन विद्यार्थियों की पाठ्य सामग्री खराब या नष्ट हुई है, उन्हें आवश्यकतानुसार अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस स्टोरी फोल्डर में :

बाइट - रिया कुमारी, छात्रा

Caption : गोपालगंज में छात्रा रिया की अपील पर शिक्षा मंत्री ने डीईओ को किताबें देने का निर्देश दिया। डीईओ ने घर पहुंचकर बैग, किताब, कॉपी और पेन उपलब्ध कराया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।