गोरखनाथ मंदिर में मां चंद्रघंटा की आराधना कर हुई लोकमंगल की प्रार्थना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में पावन शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में जारी शक्तिपूजा के क्रम में मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आराधना कर लोकमंगल की प्रार्थना की गई। गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने नवरात्र की तृतीय तिथि पर दोनों सत्रों, प्रातःकाल एवं सायंकाल शक्तिपीठ में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की।
पूजन के दौरान गौरी-गणेश की आराधना के साथ सभी देव-विग्रहों का पूजन किया गया। तीसरे दिन के अनुष्ठान में, गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ के गर्भगृह में श्रीमद्देवीभागवत और दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। दोनों पूजन सत्रों में आरती और क्षमा प्रार्थना के बाद प्रसाद का वितरण हुआ।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गोरखनाथ मंदिर में मां चंद्रघंटा की आराधना के दौरान लोकमंगल की प्रार्थना की गई, जो शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन आयोजित हुई। यह कार्यक्रम शक्तिपूजा के क्रम में, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ द्वारा दोनों सत्रों में किया गया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धार्मिक परंपरा को जीवित रखती है और भक्तों के लिए आध्यात्मिक आशीर्वाद का स्रोत बनती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने, सामूहिक भक्ति भावना जगाने और क्षेत्र में सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने में दिखेगा।