राज्य

गोरखपुर में ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोरखपुर में ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक

गोरखपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से जंगल रामगढ़ रजही ग्राम सभा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता के महत्व की जानकारी देना था।कार्यक्रम में गोरखपुर हवाई अड्डे के निदेशक संजय कुमार, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के नोडल अधिकारी विजय कुमार, एजीएम अरविंद यादव और सुरक्षा विभाग के कनिष्ठ कार्यपालक शिवा गुप्ता मौजूद रहे।

चौपाल में गांव के कई लोगों ने भी हिस्सा लिया।अधिकारियों ने ग्रामीणों को भ्रष्टाचार से होने वाले नुकसान, ईमानदारी और पारदर्शिता के महत्व के बारे में बताया। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की शिकायत निवारण व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराने का तरीका भी समझाया।चौपाल में ग्रामीणों को सवाल पूछने और अपनी समस्याएं रखने का मौका दिया गया।

अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब देकर जरूरी जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों की भागीदारी और जागरूकता जरूरी है। किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर नागरिकों को उचित माध्यम से शिकायत करनी चाहिए। इस कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।