राज्य

गोरखपुर में मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का किया औचक निरिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोरखपुर में  मुख्य विकास अधिकारी ने  विकास भवन स्थित कार्यालयों का किया औचक निरिक्षण

**गोरखपुर में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने गुरुवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति, फाइलों के रखरखाव और ऑफिस में कबाड़ और गंदगी की मौजूदगी देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयों में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने की कड़ी चेतावनी देते हुए कमियों में सुधार लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड-गोरखपुर सहित अन्य कार्यालयों में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।

इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि नोटिस के जवाब की दो दिन के भीतर समीक्षा की जाएगी। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराया जाएगा। इस निर्देश से स्पष्ट कर दिया गया कि कार्यालयों में बिना उचित कारण अनुपस्थित रहने और निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करने के मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।**

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।