राज्य

गोरखपुर में आयुर्वेद पर हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोरखपुर में आयुर्वेद पर हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का  शुभारंभ

गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बुधवार को आयुर्वेद पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘दीर्घायु-2026’ का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर से आयुर्वेद विशेषज्ञ, डॉक्टर, शिक्षक और शोधकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.

के. रामचन्द्र रेड्डी ने कहा कि स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए आयुर्वेद बेहद उपयोगी है। आयुर्वेद में दिनचर्या, मौसम के अनुसार खानपान, रहन-सहन और रसायन चिकित्सा के जरिए शरीर को स्वस्थ रखने के तरीके बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल इंसानों के इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पशुओं और पेड़-पौधों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी दी गई है।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.

श्रीकांत नारायणम ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में 'वसुधैव कुटुम्बकम' यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, की भावना को महत्व दिया गया है। उन्होंने आयुर्वेद में वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने और इसे दुनिया तक पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह संगोष्ठी बुजुर्गों के स्वास्थ्य और बेहतर जीवन को लेकर जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगी।विशिष्ट अतिथि डॉ.

संजय माहेश्वरी ने अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के महत्व पर अपने विचार रखे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल ने कहा कि बीमारियों से बचाव, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए चिकित्सा पद्धतियों के साथ वैज्ञानिक शोध को भी बढ़ावा देना जरूरी है।इस दौरान डॉ.

शांतिभूषण हंडूर की पुस्तक 'व्हेन टाइम मीट्स वाइटलिटी' का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरिधर वेदांतम ने अतिथियों का स्वागत किया।तीन दिनों तक चलने वाली इस संगोष्ठी में करीब 20 दवा और औषधि कंपनियां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगा रही हैं। कार्यक्रम में 700 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, डॉक्टर और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद के क्षेत्र में नए शोध को बढ़ावा देना और लोगों को स्वस्थ एवं लंबा जीवन जीने के लिए जागरूक करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।