गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में विमानन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत आज गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एयरपोर्ट पर काम करने वाली सभी एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने विमानन सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का सही तरीके से पालन करने की अपील की।सुरक्षा प्रबंधक विजय कुमार ने सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा से जुड़े खतरों की पहचान कर समय रहते उन्हें रोकना जरूरी है।कार्यक्रम में रैंप सेफ्टी पर भी जानकारी दी गई। इसमें विमान के आसपास काम करते समय सावधानी बरतने, ग्राउंड हैंडलिंग और एयरसाइड सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया गया।
साथ ही सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया।इस दौरान इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर गोविंद, राज और प्रभारी वैद्युत उमेश चंद्र ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और विमान परिचालन को सुरक्षित बनाना था।