गोरखपुर में नितिन नवीन ने भाजपा नेताओं के साथ की बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को गोरखपुर में पार्टी के पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 की तैयारी में अभी से जुटने और एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की।पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा के लिए संगठन सबसे महत्वपूर्ण है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत और सेवा के कारण ही पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। उन्होंने कहा कि मिशन 2027 का चुनाव कार्यकर्ताओं को योद्धा बनकर लड़ना होगा। इसके लिए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचानी होगी।उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा 2027 में फिर से जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में बाधा डालने वाली ताकतों का मुकाबला करना होगा।इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ भी बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और योगदान की सराहना की। साथ ही कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी