गोरखपुर में पिता से मांगी 1 लाख की फिरौती:कनाडा के नंबर से की VIDEO कॉल, छठ मेले से लापता हुआ क्लास 3 का छात्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में परिवार के साथ छठ पूजा में गया 10 साल का प्रियांशु निषाद लापता हो गया। डूबने की आशंका पर 2 दिन से पुलिस और एनडीआरएफ रोहिन नदी में उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पिता के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। कॉल करने वाले ने बोला कि तुम्हारा बेटा मेरे पास है, पैसे भेज दो, बच्चा सही सलामत घर पहुंच जाएगा।
सूचना मिलते ही पुलिस के साइबर एक्सपर्ट नंबर ट्रेस करना शुरू किए। जांच में नंबर का एड्रेस कनाडा और मेरठ आया है। इसके बाद से ही पुलिस केस में उलझ गई है। पिता दीप नारायण निषाद ने बताया कि चार बार कॉल करके फिरौती मांगी जा चुकी है। मंगलवार को भी कॉल आई थी। पुलिस को आशंका है कि कोई अराजक तत्व इंटरनेट कॉल करके परिवार से धनउगाही करना चाह रहा है।
बच्चा कहां, इसका पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। नंबर भी ट्रेस किया जा रहा है। साइबर और पुलिस की अन्य टीमें घाट पर आने जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं एनडीआरएफ रोहिन नदी में बच्चे की तलाश कर रही है। परिजन बच्चे के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। जानिए पूरा मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र के मखनहा टोला मछरिहा में रोहिणी नदी पर बने पुल के नीचे छठ घाट पर सोमवार सुबह यह घटना हुई।
प्रियांशु महराजगंज के महलगंज का रहने वाला है। वह अपनी मां सुमन के साथ पीपीगंज के मखनहा के गुलहरिया टोला में रहने वाले मामा मनजीत साहनी के घर छठ में आया था। सुमन सोमवार सुबह अपनी भाभी और बेटे प्रियांशु के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देने मखनहा घाट गई थीं। सुबह करीब 6 बजे अर्घ्य देते समय प्रियांशु अपनी मां के मोबाइल से फोटो भी खींचा था।
पुलिस के मुताबिक, वह घाट पर नहाने की जिद कर रहा था। उसे परिजनों ने डांट कर पानी से बाहर भेज दिया। इसके बाद वह नाराज होकर वहां से निकल गया। परिजनों को लगा कि वह घर पहुंच गया होगा। लेकिन घर जाने पर उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर एसडीएम आलोक रंजन सिंह और सीओ अनुराग सिंह पहुंचे।
अधिकारियों की मौजूदगी में एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों से नदी में तलाश शुरू कराई गई। क्लास 3 में पढ़ता है प्रियांशु परिजनों ने बताया कि प्रियांशु महराजगंज के चेहरी में आईटीएम कॉलेज में क्लास 3 में पढ़ता है। वह पढ़ने में बहुत तेज है। मोबाइल पर बैंकिंग के काम भी कर लेता है। वहीं पिता दीप नारायण खेती किसानी करते हैं।
बेटे के लापता होने के बाद से ही परेशान हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी रकम कहां दूंगा। इस संबंध में एसपी उत्तरी राजेश घुनावत ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट लगाए गए हैं। कुछ नंबरों से कॉल आई है। उनके बारे में टीम जानकारी जुटा रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गोरखपुर में एक 10‑वर्षीय छात्र की छठ पूजा के दौरान लापता होने की घटना में, पिता को एक कनाडा नंबर से वीडियो कॉल करके 1 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। यह घटना न केवल बच्चों की सुरक्षा के प्रति समाज की चिंता को उजागर करती है, बल्कि साइबर अपराधियों द्वारा पारिवारिक आपात स्थितियों का शोषण करने के खतरे को भी सामने लाती है। ऐसे मामलों से आम जनता में सतर्कता बढ़ती है, और सरकार व पुलिस को बच्चों के लिए सुरक्षित कार्यक्रम और साइबर सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल मिलता है।
🎙️ जनता का संदेश का मत
गोरखपुर की इस दयनीय घटना से यह स्पष्ट होता है कि हिंसा और अपहरण कभी भी समाधान नहीं हैं। जब भी किसी आपात स्थिति का सामना हो, तुरंत पुलिस, एनडीआरएफ और साइबर एक्सपर्ट्स को सूचित करें, न कि फिरौती की मांग करने वाले अज्ञात नंबरों पर विश्वास करें। परिवारों को आपसी संवाद और कानूनी मार्गों पर निर्भर रहना चाहिए। समाज को जागरूक करना चाहिए कि सहानुभूति और सहयोग से ही हम ऐसी त्रासदियों को रोक सकते हैं।