राज्य

गोरखपुर में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोरखपुर में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक

गोरखपुर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने गुरुवार को गोरखपुर स्थित सर्किट हाउस में उपायुक्त उद्योग कार्यालय के कार्यों और विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

इसमें सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना, एक जनपद-एक उत्पाद, एक जनपद-एक व्यंजन , विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।राज्यमंत्री ने योजनाओं के तहत लाभार्थियों को प्रशिक्षण, टूलकिट वितरण, ऋण आवेदन, ऋण स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली।

साथ ही युवाओं और पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़ने की प्रगति पर चर्चा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। लंबित ऋण आवेदनों के निस्तारण के लिए बैंकों से समन्वय स्थापित करें और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं।

स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कारीगरों और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने पर भी जोर दिया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गोरखपुर में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास हेतु योजनाओं और ऋण प्रक्रियाओं पर केंद्रित थी। यह विषय सरकार के आर्थिक नीतियों के कार्यान्वयन की पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गये, जिससे उद्यमियों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सके। इससे आम जनता को रोजगार के अवसर बढ़ने, आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि और स्थानीय उद्योगों के विकास का लाभ मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।