राजनीति

गोरखपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोरखपुर में विधानसभा चुनाव की  तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की बैठक

गोरखपुर में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव की सभी तैयारियां तय समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए।

इसके लिए 28 और 29 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन दोनों दिनों में बीएलओ की मतदान केंद्रों पर मौजूदगी जरूरी होगी।गोरखपुर में आयोजित दो दिवसीय बैठक में 26 नवंबर को गोरखपुर, बस्ती और वाराणसी मंडल के 11 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं, 27 नवंबर को आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल के छह जिलों की तैयारियां परखी गईं।

इस तरह पांच मंडलों के कुल 17 जिलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को खास तौर पर 18 से 19 साल के युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पीने का पानी, शौचालय और दिव्यांगों के आने-जाने के लिए रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए।

80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को नियमानुसार मतदान की विशेष सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां मौजूद कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश भी दिए।बैठक में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतदान कर्मचारियों के प्रशिक्षण और राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठक करने पर भी चर्चा हुई।

इसके साथ ही कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गोरखपुर में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह विषय चुनाव के सुचारू संचालन के लिये समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करना है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव की विश्वसनीयता मतदाता सूची की शुद्धता और मतदान केंद्रों की व्यवस्था पर निर्भर करती है। यदि नाम छूट जाए या केंद्रों पर व्यवस्था ठीक न हो तो मतदाता असंतुष्ट हो सकते हैं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठ सकते हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि सही व समय पर सूची और सुव्यवस्थित

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।