राजनीति

गोरखपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत विशेष कैंपों का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोरखपुर में  विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया  के तहत विशेष कैंपों  का आयोजन

**गोरखपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नामों में त्रुटियों को सुधारने तथा आवश्यक संशोधन कराने के लिए शनिवार और रविवार को विशेष कैंपों का आयोजन शुरू किया गया। अभियान के तहत मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को बेतियाहाता स्थित मंगला देवी मंदिर परिसर में बने मतदाता बूथ पर पहुंचकर एसएसआर प्रक्रिया में भाग लिया।

उन्होंने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।मंडलायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है और इसके लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना पहली जरूरी प्रक्रिया है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए आगे आना चाहिए।

साथ ही जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, नामों में त्रुटियां हैं अथवा किसी प्रकार का संशोधन कराना है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने, अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम हटवाने और नाम, पता सहित अन्य विवरणों में संशोधन कराने का अवसर दिया जा रहा है। लोगों को इस अभियान का लाभ उठाना चाहिए और अपने परिवार के सदस्यों के मतदाता विवरण की भी जांच करनी चाहिए।मंडलायुक्त ने बताया कि एसएसआर की प्रक्रिया दिसंबर माह तक निर्धारित विशेष कार्य दिवसों में संचालित की जाएगी।

इसके बाद एक जनवरी को पुनरीक्षण प्रक्रिया समाप्त होगी और चार जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे मतदाता बनने के लिए समय रहते आवेदन करें, ताकि आगामी चुनावों में मतदान के अधिकार का उपयोग कर सकें।**

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गोरखपुर में मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन रखने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत विशेष कैंप चलाए जा रहे हैं। यह कदम चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस पहल से नए मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे, मौजूदा नामों में त्रुटियाँ सुधारी जाएँगी और आवश्यक संशोधन किये जाएँगे, जिससे चुनावी आंकड़ों में सटीकता आएगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा क्योंकि इससे मतदान के दौरान पहचान संबंधी समस्याएँ कम होंगी, मतदाता अधिकारों की रक्षा होगी और चुना

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।