राजनीति

गोवा SIR में कटे 97 वोटर्स पर EC की सफाई:88 के फॉर्म मिल चुके; 3 के पास पुर्तगाली पासपोर्ट, 6 से संपर्क किया जा रहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026 👁️ 8 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोवा SIR में कटे 97 वोटर्स पर EC की सफाई:88 के फॉर्म मिल चुके; 3 के पास पुर्तगाली पासपोर्ट, 6 से संपर्क किया जा रहा

गोवा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़ने वाले 97 वोटरों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 88 के फॉर्म जमा हो चुके हैं, 3 के पास पुर्तगाली पासपोर्ट हैं और 6 विदेश में रहते हैं। अधिकारियों ने इन 6 से संपर्क करने की कोशिश शुरू कर दी है।

दरअसल, गोवा में 97 ऐसे वोटर हैं, जिन्हें इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स ने पात्र माना था, लेकिन सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण वे अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सके। चुनाव आयोग ने छूटे वोटरों का घर-घर सर्वे किया गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी संजय गोयल ने 25 सितंबर को कहा था कि अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुए 97 वोटरों को लेकर कोई समस्या नहीं है।

छूटे वोटरों का घर-घर सर्वे कर योग्य लोगों से फॉर्म 6 भरवाया गया। आवेदन पूरा होने के बाद नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिए गए। गोयल ने बताया कि कांग्रेस ने इस मामले में ज्ञापन दिया था। अधिकारियों ने उन्हें SIR प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले योग्य वोटर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं और वोट डाल सकते हैं।

97 वोटरों के नाम में गड़बड़ियां मिली थीं SIR के दौरान 97 वोटरों के नाम में गड़बड़ियां मिली थीं। दस्तावेज जमा करने के बाद इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) ने सभी को वोटर लिस्ट में शामिल करने के योग्य माना। गोवा CEO कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले इन नामों को वापस जोड़ने के लिए चुनाव आयोग से रोलबैक सुविधा मांगी थी, लेकिन समय पर नहीं मिली।इसके बाद घर-घर सर्वे कर फॉर्म 6 भरवाए गए।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।