अपराध

गोवर्धन पर्व पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए गिरिराज जी के दर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोवर्धन पर्व पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए गिरिराज जी के दर्शन

ब्रज की इस पावन धरा पर गोवर्धन पर्व सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट आस्था और प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी देता है। पूंछरी का लौठा धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब इस बात का प्रमाण है।

10 नवम्बर,डीग। गोवर्धन पर्व पर आज देशभर में भगवान श्रीकृष्ण और गिरिराज महाराज की भक्ति में श्रद्धालु सराबोर हैं। ब्रज क्षेत्र के डीग में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। यहां राजस्थान की सीमा पर स्थित पूंछरी का लौठा धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गिरिराज जी की फूल बंगला झांकी सजाई गई है, छप्पन भोग अर्पित किया जा रहा है और भजन-कीर्तन के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सहपरिवार धाम पहुंचे और गिरिराज जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

ब्रज की धरती... भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की साक्षी और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र। गोवर्धन पर्व पर डीग के पूंछरी का लौठा धाम में कुछ ऐसा ही भक्तिमय नजारा देखने को मिल रहा है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का राजस्थान की सीमा में आने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा पूंछरी का लौठा धाम से होकर गुजरता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के सखा लौठा जी यहां विराजमान हैं और गिरिराज जी की परिक्रमा करने आने वाले श्रद्धालुओं की हाजिरी लगाते हैं। यही वजह है कि श्रद्धालु यहां दर्शन किए बिना अपनी परिक्रमा को अधूरा मानते हैं।

गोवर्धन पर्व के अवसर पर प्राचीन पूंछरी का लौठा मंदिर, मुखारविंद और श्रीनाथजी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। गिरिराज महाराज की फूल बंगला झांकी सजाई गई है। भगवान को भव्य पोशाक और आभूषणों से सुसज्जित किया गया है। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज रहा है। अन्नकूट महोत्सव के तहत गिरिराज जी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ ले रहे हैं।

गोवर्धन पर्व के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सहपरिवार पूंछरी का लौठा धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गिरिराज जी के दर्शन किए और श्रीनाथजी मंदिर तथा मुकुट मुखारविंद में दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गईं।

बाइट-1 श्रद्धालु, उत्तर प्रदेश बाइट-2 श्रद्धालु, मध्य प्रदेश

बाइट-3 श्रद्धालु, आगरा बाइट-4 सुरेश, ब्रजवासी

पीटीसी – आरज़ू शर्मा, संवाददाता डीग

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गोवर्धन पर्व, भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक, ब्रज की पावन धरा पर मनाया जाता है। इस वर्ष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गिरिराज जी का दर्शन किया, जिससे यह दर्शाता है कि धर्म और राजनीति का संगम समाज में एकजुटता और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। यह घटना पूरे देश में श्रद्धालुओं को एकजुट करती है और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करती है, जिससे आम जनता में प्रकृति के प्रति जागरूकता और धार्मिक उत्सवों के दौरान शांति व समृद्धि की भावना उत्पन्न होती है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

गोवर्धन पर्व हमें यह सिखाता है कि भक्ति और प्रकृति के प्रति सम्मान से समाज में शांति और एकता बनी रहती है। जब भी विवाद उत्पन्न हों, तो संवाद, कानूनी मार्ग और सहानुभूति से समाधान खोजें। हिंसा या आक्रामकता कभी भी समाधान नहीं होती; संयम और समझदारी से हम सभी के लिए बेहतर भविष्य बना सकते हैं। इस पावन पर्व पर हम सभी को मिलकर एक-दूसरे के प्रति दया और सहिष्णुता का संदेश फैलाना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।