गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान, विजेताओं को मिलेगा एक लाख रुपए तक का पुरस्कार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश में गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान सांकेतिक रूप से 10 पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी गौ-पूजन और पशुपालक सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे। दरअसल, योजना के तहत चयनित 208 वृंदावन ग्रामों में 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाली गायों के पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपए की राशि के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
पुरस्कार की राशि विजेताओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। प्रतियोगिता में उज्जैन जिले के ग्राम तालोद के पशुपालक गौरव रघुवंशी की गिर नस्ल की गाय 'राधा' ने प्रतिदिन 19.760 लीटर दूध उत्पादन कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं रतलाम जिले के सुखेड़ा गांव के मुकेश कुमार परमार की गाय 17.230 लीटर दूध उत्पादन के साथ दूसरे और उमरिया जिले के डोडका गांव की संध्या पांडेय की गिर गाय 17.166 लीटर दूध उत्पादन के साथ तीसरे स्थान पर रही।
इसके अलावा रायसेन जिले के मांगरोल-2 गांव के ज्ञानेश्वर पटेल की गाय 16.350 लीटर दूध उत्पादन के साथ चौथे और राजगढ़ जिले के सलेहपुर गांव के सुमेर सिंह पंवार की गाय 16.144 लीटर दूध उत्पादन के साथ पांचवें स्थान पर रही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों में दूध संकलन के लिए दुग्ध सहकारी समितियां गठित की जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश को अगले दो वर्षों में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का लक्ष्य भी बताया।
----9 नवंबर को भोपाल में होगा राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह
208 वृंदावन ग्रामों में आयोजित हुई थी दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता
प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 50 हजार और तृतीय को मिलेंगे 25 हजार रुपए
उज्जैन की गिर गाय 'राधा' ने 19.760 लीटर दूध उत्पादन कर पाया पहला स्थान
दो साल में मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनाने का लक्ष्य
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गोवर्धन पूजा के दौरान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह का आयोजन करेंगे, जिसमें गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को एक लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। यह पहल ग्रामीण पशुपालकों को प्रोत्साहित करने और पशुपालन को ग्रामीण विकास के प्रमुख स्तम्भ के रूप में मान्यता देने के उद्देश्य से की गई है। यह कार्यक्रम किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकता है, जिससे पशुपालन में निवेश बढ़ेगा और ग्रामीण आय में सुधार होगा।