विदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब 25 दिन के अंतराल पर मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब 25 दिन के अंतराल पर मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

अगस्त 08, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर शीतल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध एवं स्टेट ऑफ होर्मुज में उत्पन्न संकट के चलते एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर दबाव बढ़ा था। लेकिन वर्तमान में एलपीजी की आपूर्ति में सुधार तथा पेंडिंग ऑर्डर में आई कमी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए गैस रिफिल बुकिंग अंतराल को 45 दिन से घटाकर शहरी क्षेत्रों के समान 25 दिन करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा था। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी 25 दिन के अंतराल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर बुक कराया जा सकेगा, जिससे उपभोक्ताओं को रिफिल के लिए लंबे इंतजार से राहत मिलेगी।

जिला नियंत्रक ने जिला बिलासपुर के समस्त एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित 25 दिन के अंतराल के पश्चात अपनी आवश्यकता अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग करवा सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।