गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में मादक पदार्थों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मिले
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के एक दिन के दौरे पर हैं। वे हाल ही में मानसा, गुरदासपुर और संगरूर में मादक पदार्थों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से वहां मिलने पहुंचे हैं।
उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात की। उनकी हाल ही में ड्रग्स बेचने का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कार्यकर्ता के पिता पूर्व सैनिक भीम सिंह ने कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
इससे पहले श्री शाह गुरदासपुर के बटाला में विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे। कथित तौर पर मादक पदार्थों की बिक्री का विरोध करने पर ड्रग तस्करों ने उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वे संगरूर गए और गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की। गुलजार सिंह ने अपने पुत्र के नशे की लत के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
गृह मंत्री आज शाम लुधियाना में मीडिया को संबोधित कर सकते हैं।