गृहमंत्री अमित शाह ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गृहमंत्री अमित शाह ने आज पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना कर समाज के सांस्कृतिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने विज्ञान और अध्यात्म में समन्वय स्थापित कर सनातन संस्कृति के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया।
गृहमंत्री ने कहा कि हम बदलेंगे, युग बदलेगा के मंत्र के साथ उन्होंने लाखों लोगों को जनसेवा और सामाजिक सुधार के लिए प्रेरित किया। श्री शाह ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का जीवन और उनके मूल्य राष्ट्र और समाज के लिए हमेशा मार्गदर्शक बने रहेंगे।