राजनीति

गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जयप्रकाश नारायण ने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता संग्राम में युवा शक्ति को संगठित करने, ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने और स्वतंत्रता के बाद सर्वोदय के लिए काम करने को समर्पित कर दिया।

रक्षामंत्री ने कहा कि जयप्रकाश नारायण का जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय हित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण का 'संपूर्ण क्रांति' का आह्वान राजनीति में ईमानदारी, शासन में जवाबदेही और समाज में नैतिक पुनरुत्थान का संकल्प था।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आपातकाल के काले दौर में लोकनायक ने अदम्य साहस के साथ तानाशाही का विरोध किया। उन्होंने कहा कि संविधान, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में हमेशा यादगार रहेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।