व्यापार

ग्रोथ और वैश्विक असंतुलन पर चर्चा जरूरी- निर्मला सीतारमण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ग्रोथ और वैश्विक असंतुलन पर चर्चा जरूरी- निर्मला सीतारमण

सितंबर 01, नई दिल्ली: G20 के मंच से भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के एशविल में G20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आर्थिक विकास, वैश्विक असंतुलन और वित्तीय साक्षरता ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर भारत और अमेरिका की सोच काफी हद तक एक जैसी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि G20 के वित्तीय एजेंडे में ग्रोथ सबसे अहम मुद्दा है, लेकिन इसके साथ वैश्विक आर्थिक असंतुलन को भी दूर करना जरूरी है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से इन मुद्दों को प्राथमिकता दिए जाने का स्वागत किया । वित्त मंत्री ने कहा कि भारत इन विषयों पर खुली और स्पष्ट चर्चा के पक्ष में है।

वहीं वित्त मंत्री ने अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के साथ अपनी मुलाकात को सकारात्मक और रचनात्मक बताया। उन्होंने कहा कि भारत G20 की चर्चाओं में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के समाधान के लिए सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है।

फोटो- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणसोर्स- एक्स (Ministry of Finance)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।