Ground Report: बिहार का ‘जल कैदी’ गांव! 3 महीने पानी में कैद रहती है जिंदगी, शादी के लिए भी नहीं मिलते रिश्ते
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Bhagalpur Ground Report: भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित कल्याणपुर गांव में हर साल बाढ़ के दौरान करीब तीन महीने तक ग्रामीण पानी के बीच कैद होकर रह जाते हैं. गांव तक पहुंचने का एकमात्र सहारा नाव है.
बाजार, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी ग्रामीणों को तेज धार के बीच सफर करना पड़ता है.
बाढ़ के कारण खेती और पशुपालन प्रभावित होने के साथ बच्चों की शादी के लिए रिश्ते ढूंढना भी चुनौती बन गया है. ग्रामीण अब गांव को बाढ़ से बचाने के लिए बांध निर्माण की मांग कर रहे हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi