गुजरात: अमित शाह ने देश की पहली LNG ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 27, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ड्यूल-फ्यूल तकनीक वाली ट्रेन का शुभारंभ किया। यह पहल भारतीय रेलवे में वैकल्पिक ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और डीजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अमित शाह ने रेलवे लोको इंजन के रखरखाव के लिए शुरू किए जा रहे WAG-12 मेंटेनेंस शेड का भी उद्घाटन किया। साथ ही साबरमती रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि साबरमती मंडल में रेल परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से आने वाले दिनों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने एलएनजी संचालित ट्रेन को पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बताया।
गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद रेलवे के आधुनिकीकरण को नई गति मिली है।
उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, रैपिड रेल और प्रीमियम स्टेशनों जैसी परियोजनाओं की शुरुआत हुई है।
अमित शाह ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के साथ भारत नई रेल तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
(कैप्शन- एलएनजी ट्रेन का शुभारंभ)
(कैप्शन- अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री)