गुजरात ATS के शिकंजे में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 03, नई दिल्ली: गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को ड्रग नेटवर्क के सिलसिले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एटीएस ने कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सलीम इस्माइल डोला को हिरासत में ले लिया है। सलीम दिसंबर 2022 में वडोदरा जिले की एक अवैध ड्रग निर्माण इकाई से करीब 88 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) की जब्ती के सिलसिले में वांछित था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 439 करोड़ रुपये है। एटीएस ने इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ़्तार किया है। सलीम के अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची से पुराने संबंध थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सौमिल पाठक और सलीम डोला एमडी जैसे नशीले पदार्थों के अवैध उत्पादन और बिक्री में शामिल थे।
इंटरपोल के जरिए सलीम डोला के खिलाफ 'रेड कॉर्नर नोटिस' जारी किया गया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी तलाश चल रही थी। डोला को हिरासत में लिए जाने के बाद गुजरात में चल रहे अंतरराष्ट्रीय MD ड्रग नेटवर्क के बारे में और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर