अपराध

गुजरात से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:ATS ने AK-47 और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए; वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की तैयारी कर रहा था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गुजरात से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:ATS ने AK-47 और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए; वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की तैयारी कर रहा था

गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद सहारुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। वह असम का रहने वाला है। ATS के मुताबिक, वह वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की तैयारी कर रहा था। उसके मोबाइल से एयरफोर्स स्टेशन की फोटो और वीडियो के साथ जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी सामग्री भी मिली है।

उसके पास से एक AK-47 राइफल और 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस मिले हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के मुताबिक, आरोपी असम से बस और ट्रेन के जरिए गुजरात आया था। वह सार्वजनिक जगहों पर आतंकी हमला करने की फिराक में था। वडोदरा में वह रेलवे स्टेशन के पास रुका हुआ था। ATS पिछले 6 महीने से उसकी तलाश कर रही थी।

3 जुलाई: गुजरात और मध्य प्रदेश से JeM के 8 आतंकी गिरफ्तार गुजरात ATS ने 3 जुलाई को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े 8 आतंकियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से पकड़ा था। सभी को अलग अलग जिलों से पकड़ा गया। इनमें से दो की उम्र 18 और 19 साल है। ये सभी गुजरात में JeM का एक एक्टिव नेटवर्क बनाने के लिए काम कर रहे थे, ताकि आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया सके।

सूचना मिलने के बाद, एटीएस ने 5 अलग-अलग टीमें बनाकर एक बड़ा अभियान चलाया था। एटीएस की टीमों ने गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, नवसारी, पाटण और मध्य प्रदेश के देवास से 8 लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि ये सभी गुजरात के ही रहने वाले हैं और एक पाकिस्तानी हैंडलर के इशारों पर काम कर रहे थे।

15 जुलाई: ATS ने 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था गुजरात ATS ने 15 जुलाई को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कादीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खाली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन कार्डिया के रूप में हुई।

आतंकी मसूद अजहर ने 26 साल पहले बनाया JeM जैश ए मोहम्मद (JeM) पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन है। इसे आतंकी मसूद अजहर ने साल 2000 में बनाया था। इस पर भारत समेत कई देशों में आतंकी हमलों को अंजाम देने के आरोप हैं। जैश का मुख्यालय पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में है। ये संगठन पाकिस्तान के कई इलाकों में ट्रेनिंग कैम्प और आतंकी

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

यह घटना हमें याद दिलाती है कि हिंसा का कोई समाधान नहीं है। जब भी किसी को खतरा महसूस हो, तो शांतिपूर्ण मार्ग अपनाएँ—कानूनी सलाह, पुलिस रिपोर्ट, या सामुदायिक संवाद। समाज में सहानुभूति और संवाद को बढ़ावा देकर हम ऐसे अपराधों को रोक सकते हैं। सभी के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना हमारा साझा कर्तव्य है, जिससे हम एकजुट होकर शांति और न्याय की ओर बढ़ें।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।