गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 25 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात प्रवास के दौरान गांधीनगर यूनिट 2 के ग्राम करई में नन्द घरों (आंगनबाड़ी) का भ्रमण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने केंद्रों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। नन्द घर केवल सेवा केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के शुरुआती जीवन को संबल देने और माताओं तक जरूरी सहयोग पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यहां मिलने वाली देखभाल और सीखने का वातावरण बच्चों के आत्मविश्वास और विकास की नींव मजबूत करता है।
गांधीनगर स्थित सचिवालय में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने गुजरात की महिला एवं बाल विकास (महिला एवं बाल कल्याण) मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सामरी की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा,गुजरात के महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव राकेश शंकर और छत्तीसगढ़ की विभागीय संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। इस दौरान विभागीय योजनाओं, आंगनबाड़ी सेवाओं और महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री ने गुजरात में अपनाई जा रही व्यवस्थाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
यह दौरा राज्यों के बीच अनुभव साझा करने और बच्चों तथा महिलाओं के लिए चल रही सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। गुजरात के नन्द घरों में देखे गए प्रयास छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों को और बेहतर बनाने तथा हर बच्चे तक पोषण, शिक्षा और संवेदनशील देखभाल पहुंचाने के संकल्प को नई दिशा दे सकते हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
आंगनबाड़ी या नन्द घर ग्रामीण इलाकों में बच्चों के प्रारंभिक विकास के लिए विशेष केंद्र हैं, जहाँ पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा का समन्वय होता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात के गांधीनगर यूनिट 2 के करई ग्राम में इन केंद्रों का दौरा किया, जिससे राज्य की बाल विकास नीतियों पर प्रकाश डाला गया। उनके निरीक्षण से पता चलता है कि नन्द घरों में सुविधाएँ और कार्यक्रम कैसे चल रहे हैं, और क्या सुधार की आवश्यकता है। यह आम जनता के लिए आशा जगाता है कि बच्चों को बेहतर देखभाल और शिक्ष