अपराध

गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 मौतें:7 मृतक सेना के जवानों के परिवारों से थे; स्विफ्ट में आग से 3 जिंदा जले, इन्फ्लुएंसर बची

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 मौतें:7 मृतक सेना के जवानों के परिवारों से थे; स्विफ्ट में आग से 3 जिंदा जले, इन्फ्लुएंसर बची

गुजरात में शनिवार रात और रविवार सुबह दो सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कच्छ में हुआ, जहां ट्रक और कार की टक्कर में 7 लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि कार दो हिस्सों में बंट गई। वहीं दूसरा हादसा केशोद-बालागाम रोड पर हुआ। जूनागढ़ से माधवपुर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। कार सवार इन्फ्लुएंसर कृष्णा चूड़ासमा शीशा टूटने के बाद बाहर गिरीं, जिससे जान बच गई। दोनों हादसों की पूरी डिटेल पढ़िए...

कच्छ: मरने वाले लोग सेना के जवानों के परिजन थे कच्छ में हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हुई। कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें एक बच्चा सिर्फ तीन महीने का था। सभी मृतक उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले थे और भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवारों से थे।

वे रण ऑफ कच्छ घूमकर भुज लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। कार के मलबे में फंसे शव, निकालने में लगे कई घंटे ट्रक से टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और दो हिस्सों में बंट गई थी। कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में बचाव दल को कई घंटे लगे। मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30) और उनकी तीन महीने की बेटी शिविका के रूप में हुई है।

इनके अलावा राजेश सिंह रावत (35), उनकी सात साल की बेटी रक्षित, रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार साल की बेटी वामिका की भी मौत हुई है। जूनागढ़: केशोद में स्विफ्ट कार पलटी, आग लगने से 3 की मौत दूसरा हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे केशोद-बालागाम रोड पर घामिडाना गांव के पास हुआ। जूनागढ़ से माधवपुर जा रही लाल रंग की स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में मोड़ नहीं ले पाई।

कार सड़क किनारे पत्थर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। कार में दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत चार लोग सवार थे। इनमें से दो पुरुषों और एक महिला की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और घटनास्थल के निरीक्षण से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों की उम्र करीब 25 से 27 साल थी।

उनकी पहचान नंदनी पोपट, डेनिस दिवराणिया और झलक मशरू के रूप में हुई है। शीशा टूटने से कार से बाहर गिरीं कृष्णा हादसे

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

गुजरात में हुए दो सड़क हादसों से 10 लोगों की जान गई, यह हमें याद दिलाता है कि सड़क सुरक्षा सिर्फ नियमों का पालन नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। चलने-फिरने के दौरान ध्यान, सीटबेल्ट, तेज गति पर नियंत्रण, और वाहन की नियमित जांच ज़रूरी है। दुर्घटना के बाद परिवारों को सहारा देने के लिए समाज में आपसी सहानुभूति और सहायता का जाल मजबूत करें।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।