राज्य

गुलजार सिंह खुदकुशी मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गुलजार सिंह खुदकुशी मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

सितंबर 16, नई दिल्ली: गुलजार सिंह खुदकुशी मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मामले की उचित जांच होनी चाहिए। अदालत ने पंजाब सरकार से मामले की मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।

बताया जा रहा है कि गुलजार सिंह ने कथित तौर पर खुदकुशी से पहले बनाए गए वीडियो में पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। गुलजार सिंह ने वीडियो में नशे यानी चिट्टे के मुद्दे को लेकर मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल भी किया था।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।