गुमला में दिव्यांगजनों के लिए चलंत न्यायालय सह जागरूकता शिविर का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुमला में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। मेडिकल बोर्ड ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र से जुड़ी विसंगतियों का मौके पर निपटारा किया।
Short Headline: गुमला में दिव्यांगजनों के लिए चलंत न्यायालय सह जागरूकता शिविर का आयोजन
31 अक्टूबर, गुमला: गुमला जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में आज दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय चलंत न्यायालय सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार तथा राज्य निःशक्तता आयुक्त कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में राज्य निःशक्तता आयुक्त कीर्तिश्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के विधिक और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए राज्य निःशक्तता आयुक्त कार्यालय में विशेष कोषांग का गठन किया गया है। जिला स्तर पर निष्पादित किए जा सकने वाले मामलों के लिए दिव्यांगजनों को राजधानी तक की लंबी यात्रा न करनी पड़े, इसी उद्देश्य से चलंत न्यायालय का आयोजन किया जा रहा है, ताकि उनके द्वार तक न्याय पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, समान भागीदारी और समावेशी वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शिविर में मेडिकल बोर्ड की उपस्थिति में दिव्यांगता प्रमाण पत्र से जुड़ी विसंगतियों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस अवसर पर राज्य निःशक्तता आयुक्त ने दिव्यांगजनों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।