अपराध

गुमला में एके-56 और कार्बाइन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गुमला में एके-56 और कार्बाइन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

गुमला में एके-56 और कार्बाइन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

Short Headline: गुमला में एके-56 और कार्बाइन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

29 अक्टूबर, गुमला: गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के लोटकोटली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर AK-56 राइफल, कार्बाइन और जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि रोहित कुमार शर्मा समेत अन्य संदिग्ध फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जमा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसमें सवार चार-पांच लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे।

इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। कार की तलाशी के दौरान दो मैगजीन के साथ AK-56 राइफल, मैगजीन सहित एक कार्बाइन और 7.62 एमएम के 34 जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरनो थाना क्षेत्र के राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।