राज्य

गुना- 20 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह सम्मेलन, पात्र जोड़ों को मिलेंगे 55 हजार रुपये

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गुना- 20 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह सम्मेलन, पात्र जोड़ों को मिलेंगे 55 हजार रुपये

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत गुना में 20 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि योजना के तहत पात्र जोड़ों को कुल 55 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें वधू को 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और आयोजन व्यवस्था के लिए 6 हजार रुपये निर्धारित हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को पात्र जोड़ों का समय पर पंजीयन और सम्मेलन की सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में पेंशन योजनाओं, दिव्यांगजन कल्याण, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, वृद्धाश्रम, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र और नशामुक्ति अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की 50 और 100 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत गुना में 20 नवंबर को एक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जहाँ पात्र जोड़ों को कुल 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह योजना महिलाओं के विवाह में आर्थिक बाधा को दूर कर समाज में लैंगिक समानता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। सम्मेलन की तैयारी के दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने योजना के लाभों और कार्यान्वयन पर चर्चा की। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण और निम्न-आय वर्ग के दम्पतियों के लिए वित्तीय सहायता का स्पष्ट संकेत देती है,

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।