अपराध

गुना- शासकीय आईटीआई गुना में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गुना- शासकीय आईटीआई गुना में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

शासकीय आईटीआई गुना में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

गुना- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), गुना में आज भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय तथा प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT), नई दिल्ली के निर्देशानुसार 5वें कौशल दीक्षांत समारोह (Fifth Kaushal Deekshant Samaroh–2026) का गरिमामय आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री पन्ना लाल शाक्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया ।

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या सुश्री श्वेता कुशवाह द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था में संचालित विभिन्न व्यवसायों (ट्रेड्स), प्रशिक्षण गतिविधियों, उपलब्धियों, परीक्षा परिणाम, कौशल विकास कार्यक्रमों, रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी दक्षता प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने तथा अपने कौशल का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के विकास में करने के लिए प्रेरित किया ।

समारोह के दौरान संस्था से प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके एनसीवीटी (NCVT) एवं एससीवीटी (SCVT) के सफल प्रशिक्षणार्थियों को उनके प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों के चेहरों पर उत्साह एवं उपलब्धि का भाव देखने को मिला ।

मुख्य अतिथि श्री पन्ना लाल शाक्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। आईटीआई से प्राप्त व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार तथा उद्योगों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । उन्होंने सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपने कौशल का निरंतर विकास करने का आह्वान किया ।

कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों, संस्था के अधिकारियों, प्रशिक्षण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही। समारोह का उद्देश्य प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके युवाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना, उनमें कौशल शिक्षा के प्रति गौरव एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित करना तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरुकता बढ़ाना रहा ।

संस्था के प्राचार्या द्वारा समस्त उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं उन्हें प्लेसमेंट के संबंध में जानकारी दी गई । दीक्षांत समारोह के इस अवसर पर संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

अंत में संस्था की प्राचार्या सुश्री श्वेता कुशवाह द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित अतिथियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं संस्था परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गुना की शासकीय आईटीआई में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ, जहाँ प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय और प्रशिक्षण महानिदेशालय के निर्देशानुसार हुआ, जिससे युवा वर्ग को औद्योगिक कौशल में प्रमाणित किया गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के कौशल विकास कार्यक्रम की प्रगति और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में एक मील का पत्थर है। इसके परिणामस्वरूप, प्रशिक्षित युवाओं को बेहतर नौकरी के अवसर मिलेंगे, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास और कौशल

🎙️ जनता का संदेश का मत

गुना के आईटीआई में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह ने युवाओं को नई दिशा दी, परंतु शिक्षा के साथ-साथ समाज को भी यह याद दिलाना चाहिए कि ज्ञान का सही उपयोग ही विकास की कुंजी है। प्रशिक्षण के साथ नैतिक मूल्यों, सहिष्णुता और जिम्मेदारी का समावेश अनिवार्य है। जब हम कौशल सिखाते हैं, तो साथ ही समाज में समरसता, समान अवसर और पारदर्शिता की भावना भी प्रोत्साहित करनी चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।