राज्य

गुना- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गुना- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेष अवस्थी ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कचरा पृथक्कीकरण के बारे में समझाया। बच्चों को बताया गया कि घरों से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखना चाहिए। साथ ही अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छता संबंधी आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके।इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न आकृतियां एवं रंगोली बनाकर स्वच्छता अपनाने, अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छता संबंधी आदतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

बच्चों ने स्वच्छ गुना, स्वस्थ गुना बनाने के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।