गुना- युवा संगम कार्यक्रम 28 अक्टूबर को सांदीपनि विद्यालय फतेहगढ़ में होगा आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग,उच्च शिक्षा विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय एवं प्राचार्य शासकीय सांदीपनि विद्यालय फतेहगढ़ के सौजन्य से दिनांक 28 अक्टूबर को शासकीय सांदीपनि विद्यालय फतेहगढ़ जिला गुना में सुबह 11:00 बजे से युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें एक ही मंच पऱ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है। इसमें प्रदेश की निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां- जैसे GDX सिक्योरिटी, चैकमेट सर्विसेज, गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक, LIC गुना, गेल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स गुना आदि शामिल होगी।
इनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वी /12वी/स्नातक है और 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते है।
युवा संगम में शासन आदेशानुसार युवक युवतियों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी देने की व्यवस्था की जा रही हैं। साथ ही कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना सहित स्टार्टअप 2025 की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई जावेगी। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले आकांक्षी युवा इस गूगल लिंक:- https://forms.gle/bMvETn8uqTV9SzZm6 पर आवेदन कर सकते हैं।