गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल देशभर में पांचवें स्थान पर पहुंचा: रोहित ठाकुर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 30, मंडी (हिमाचल प्रदेश): शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बगला में आज एक निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही।
वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल देशभर में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इसी तरह एन.ए.एस-2025 में प्रदेश ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और 99 दशमलव पांच-पांच प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करें।