राजनीति

गुरु पर्व पर होगा 40 शिक्षकों का सम्मान विपिन जोशी स्मारक समिति का 42वां राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह इटारसी में

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
गुरु पर्व पर होगा 40 शिक्षकों का सम्मान विपिन जोशी स्मारक समिति का 42वां राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह इटारसी में

इटारसी। विपिन जोशी स्मारक समिति द्वारा 42वां राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर इटारसी के द पार्क रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। समारोह शाम 6 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में देशभर से चयनित 40 श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

समारोह आचार्य पंडित सोमेश परसाई के सानिध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम में चिरायु हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अजय गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल अजय गुप्ता अति विशिष्ट अतिथि तथा केबीसी फेम श्रीमती उषा खरे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

आयोजन की शुरुआत गुरुजनों के पद प्रक्षालन और महाआरती के साथ भावपूर्ण वातावरण में होगी। समिति के अध्यक्ष रमेश के. साहू एडवोकेट ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शिक्षा और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है।

समिति के संस्थापक संरक्षक प्रमोद पगारे, अध्यक्ष रमेश के. साहू एडवोकेट, सचिव विनीत चौकसे, कार्यक्रम के स्थायी संचालक अनिल झा एवं कोषाध्यक्ष निलेश जैन ने नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गुरु पर्व पर इटारसी में 42वां राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 40 श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विपिन जोशी स्मारक समिति द्वारा आयोजित किया गया है और यह शिक्षक दिवस के अवसर पर होता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षकों के योगदान को मान्यता देती है और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाती है। आम जनता पर इसका असर प्रेरणादायक हो सकता है, जिससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता के मानक स्थापित हों

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।