गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित होटल बिलास में अंधाधुंध गोलीबारी हुई है, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हैं. इस घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया.
सूचना मिलते ही कई पुलिस स्टेशनों की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.
गोलीबारी किस वजह से हुई और इसके पीछे क्या कारण था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है.
पुलिस के अनुसार, यह घटना उलुबारी इलाके में घटी.
आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. घायलों में होटल के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं.
गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंता ने इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है. उन्होंने कहा, 'आज गुवाहाटी के बीचों-बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है.
हमें चार शव मिले हैं और उसी अनुसार उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हम जल्द ही दोषियों को पकड़ लेंगे.'
हमलावर ने कई राउंट फायरिंग की.
जब बाकी लोगों ने बीच-बचाव कर बंदूकधारी को रोकने की कोशिश की, तो वे भी गोलीबारी की जद में आ गए.
इस होटल की असल मालिक हेलेना भराली हैं, जिन्होंने यह प्रॉपर्टी अलग-अलग लोगों को लीज पर दे रखी है.
इस घटना के बाद असम कांग्रेस ने राज्य में लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
राज्य कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, गुवाहाटी में सुरक्षा की चिंताजनक स्थिति, सार्वजनिक सुरक्षा और असम में कानून-व्यवस्था की हालत पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
इस कठिन समय में, हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं. असम की जनता बेहतर की हकदार है. सरकार को तुरंत कदम उठाना चाहिए और जवाबदेही तय करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें : हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर गुवाहाटी के होटल बिलास में हुई अंधाधुंध गोलीबारी के बारे में है, जिसमें पाँच लोगों की मौत और कई घायल हुए। इस घटना की तात्कालिकता इसलिए है क्योंकि यह सार्वजनिक स्थान पर हुई हिंसा का स्पष्ट उदाहरण है, जो सुरक्षा व्यवस्था और कानून के प्रति जनता के विश्वास को प्रभावित कर सकता है। ऐसी घटनाएँ न केवल तत्काल पीड़ितों और उनके परिवारों को प्रभावित करती हैं, बल्कि पूरे समाज में भय और अविश्वास पैदा करती हैं, जिससे लोगों का सार्वजनिक स्थानों पर जाना कम हो सकता है और स्थानीय व्यापार पर भी नकारात्मक असर
🎙️ जनता का संदेश का मत
गुवाहाटी में होटल बिलास की इस दुखद घटना से हमें फिर से यह याद आता है कि हिंसा कभी समाधान नहीं देती। यदि किसी भी विवाद को हल करना हो, तो संवाद, मध्यस्थता और कानूनी मार्ग सबसे बेहतर हैं। समाज में सहिष्णुता और शांति का संदेश फैलाना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों और उनके परिवारों को गहरी संवेदना के साथ, हम आशा करते हैं कि न्याय और शांति जल्द ही लौट आए।