अपराध

गुवाहाटी शूटआउट का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया:पुलिस से पिस्टल छीनने की कोशिश की; होटल में 5 लोगों की हत्या का आरोप था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गुवाहाटी शूटआउट का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया:पुलिस से पिस्टल छीनने की कोशिश की; होटल में 5 लोगों की हत्या का आरोप था

असम के शिवसागर जिले में बुधवार को पुलिस फायरिंग में गुवाहाटी होटल गोलीकांड के आरोपी घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर 26 अक्टूबर को होटल में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, गोगोई को गुवाहाटी से शिवसागर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की।

जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना में सब इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा के दाहिने पैर में चोट आई है। शौच के लिए गाड़ी से उतरा, SI की पिस्टल छीनने लगा SSP पापोरी चेतिया के मुताबिक, आरोपी को शिवसागर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक पुराने केस के सिलसिले में गुवाहाटी से शिवसागर लाया जा रहा था।

रास्ते में फूलपनिचिगा इलाके में उसने शौच जाने की बात कही। गाड़ी से उतरते ही उसने सब इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। शर्मा इस मामले के जांच अधिकारी भी हैं। SSP ने बताया कि आरोपी प्रशिक्षित शूटर था। इस दौरान हुई हाथापाई में दो से तीन राउंड फायर हुए, जिनमें से दो गोलियां पुलिस वाहन में लगीं।

पुलिस के मुताबिक, अधिकारी पर आगे हमला रोकने और उन्हें बचाने के लिए साथ मौजूद एक पुलिसकर्मी ने अपनी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की। इसमें गोगोई घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 26 अक्टूबर की रात होटल में चली थीं गोलियां 26 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे पलटन बाजार पुलिस स्टेशन को एक होटल में कई गोलियां चलने की सूचना मिली थी।

पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं तो चार लोग मृत मिले, जबकि दो लोग घायल थे। घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) ले जाया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों की पहचान बरपेटा निवासी भूदेव भराली (65), नारायण दास (48) और गुवाहाटी के नवीन नगर निवासी हेलेना भराली (58), देबर्षि कश्यप (39) और रिनिका कश्यप (30) के रूप में हुई थी।

होटल के लीज एग्रीमेंट को लेकर मृतकों का आरोपी से विवाद था पुलिस के बयान के मुताबिक, भराली परिवार ने 10 सितंबर 2025 को घनकांत गोगोई के साथ होटल का 5 साल का लीज एग्रीमेंट किया था। इसका मासिक किराया करीब ₹1.8 लाख तय हुआ था। गोगोई ने होटल में मरम्मत कराई थी। इसके बाद होटल के इस्तेमाल और कुछ सुव

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।