देश

ग्वालियर में 17 सितंबर से स्वामित्व अधिकार अभियान, 69 हजार 700 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगी मुफ्त रजिस्ट्री

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
ग्वालियर में 17 सितंबर से स्वामित्व अधिकार अभियान, 69 हजार 700 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगी मुफ्त रजिस्ट्री

ग्वालियर जिले में 17 सितंबर से स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के साथ इस योजना को भी संचालित किया जाएगा।योजना के तहत ग्वालियर जिले के 69 हजार 700 से अधिक हितग्राहियों को अपनी संपत्ति की नि:शुल्क रजिस्ट्री का लाभ मिलेगा।

जिन हितग्राहियों के पास भू-अधिकार पत्र उपलब्ध हैं, उनकी रजिस्ट्री बिना किसी शुल्क के की जाएगी। रजिस्ट्री शुल्क सहित अन्य खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किए जाएंगे। जिले की करीब 254 ग्राम पंचायतों के 494 गांवों में शिविर लगाए जाएंगे। अभियान के क्रियान्वयन में पटवारी, तहसीलदार, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और स्थानीय युवाओं सहित करीब 194 कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत स्तर पर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को विशेष शिविर लगाकर प्रतिदिन 30 से 40 रजिस्ट्री करने का लक्ष्य रखा गया है।अभियान की दैनिक प्रगति की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को उनकी संपत्ति के पुख्ता दस्तावेज उपलब्ध कराकर उनके स्वामित्व अधिकार को मजबूत करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।