राज्य

ग्वालियर- 24-25 सितंबर को ग्वालियर में होगा ‘संगीत समारोह’

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ग्वालियर- 24-25 सितंबर को ग्वालियर में होगा ‘संगीत समारोह’

पद्मभूषण पं. कृष्णराव शंकर पंडित की स्मृति में संस्कृति विभाग द्वारा 24 एवं 25 सितंबर को ‘संगीत समारोह’ आयोजित किया जाएगा। तानसेन कला वीथिका में होने वाला यह समारोह दोनों दिन शाम 7 बजे से शुरू होगा और प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

समारोह में पं. भुवनेश कोमकली, विदुषी कमला शंकर, ऋषिकेश मजूमदार और विदुषी मीता पंडित सहित देश के प्रसिद्ध कलाकार शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन का उद्देश्य ग्वालियर घराने की संगीत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।