राज्य

ग्वालियर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ग्वालियर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज

ग्वालियर। अवैध शराब के निर्माण, विक्रय और संग्रह के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश पर 26 और 27 सितंबर को हजीरा, चंदनपुरा, लदेड़ी, नारायण बिहार कॉलोनी, लक्ष्मण तलैया और मोहना क्षेत्र में दबिश दी गई। आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई के दौरान नारायण बिहार कॉलोनी और लक्ष्मण तलैया से 40 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त की गई।

वहीं मोहना क्षेत्र की बरसाना कंजर बस्ती में कार्रवाई के दौरान 7 ड्रम में करीब 3,500 किलो गुड़ लाहन बरामद हुआ। इसका सैंपल लेने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए हैं। जब्त शराब और नष्ट किए गए गुड़ लाहन की अनुमानित कीमत करीब 39 हजार रुपये बताई गई है।

विभाग के अनुसार, अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और संग्रह के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।