राज्य

ग्वालियर जिला चिकित्सालय की एचडीयू में आग लगने की खबर अफवाह, सभी मरीजों का उपचार सामान्य

लेखक: Neeraj Verma अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
ग्वालियर जिला चिकित्सालय की एचडीयू में आग लगने की खबर अफवाह, सभी मरीजों का उपचार सामान्य

सिविल सर्जन डॉ. सीमा जायसवाल ने किया स्पष्ट, गीजर के पाइप से निकली भाप के कारण हुआ भ्रम

ग्वालियर, 16 अक्टूबर। मुरार स्थित जिला चिकित्सालय की हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में आग लगने की खबर का सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. सीमा जायसवाल ने खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की एचडीयू में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है और वहां भर्ती सभी मरीजों का उपचार सामान्य रूप से जारी है।

डॉ. जायसवाल के अनुसार, एचडीयू के स्टाफ वॉशिंग एरिया में लगे गीजर का पाइप चटकने से भाप निकली थी। इसके कारण वहां धुएं जैसा दृश्य दिखाई देने लगा, जिसे कुछ मरीजों के परिजनों ने भ्रमवश आग लगने की घटना समझ लिया। इसी के बाद आग लगने की खबर फैल गई।

सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि किसी भी सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। उन्होंने बताया कि एचडीयू में भर्ती सभी मरीजों का उपचार आम दिनों की तरह सुचारू रूप से चल रहा है।

अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को लेकर स्पष्टीकरण जारी करते हुए लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने का आग्रह किया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ग्वालियर जिला चिकित्सालय की एचडीयू में आग लगने की अफवाह के बीच सिविल सर्जन डॉ. सीमा जायसवाल ने स्पष्ट किया कि कोई घटना नहीं हुई। यह विषय अस्पताल की सुरक्षा और सूचना के प्रसार से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि गलत रिपोर्ट से मरीजों और परिवारों में अनावश्यक भय पैदा हो सकता है। सार्वजनिक विश्वास पर असर पड़ सकता है और अस्पताल की प्रतिष्ठा पर भी। सही जानकारी से जनता को आश्वासन मिलता है और स्वास्थ्य प्रणाली पर भरोसा बना रहता है।

N
Neeraj Verma

नीरज वर्मा मुरैना के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो जनता का संदेश के लिए मुरैना की राजनीति से लेकर सामाजिक समस्याओं को कवर करते हैं।