राज्य

ग्वालियर : कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 95 आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
ग्वालियर : कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 95 आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 95 आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने अपने कक्ष में भी सुनीं आमजनों की समस्यायें

ग्वालियर : कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जन-सुनवाई में 95 आमजनों की समस्यायें सुनी गईं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जन-सुनवाई में पहुँचे लोगों को अपने कक्ष में बुलाकर सम्मानपूर्वक एक – एक कर समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के सभागार में अपर जिला दंडाधिकारी श्री सी बी प्रसाद सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी।

जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।

जन-सुनवाई में कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 60 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही शेष 35 आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिये आवश्यक टीप के साथ दिए गए। संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया, एसडीएम झाँसी रोड श्री अतुल सिंह व एसडीएम ग्वालियर सिटी श्री प्रदीप कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी जन सुनवाई में आए लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण के लिए उनके आवेदन प्राप्त किए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।