ग्वालियर- लंपी वायरस को ध्यान में रखकर निराश्रित गौवंश का किया गया टीकाकरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साथ ही लंपी वायरस के लक्षण वाली गायों एवं अन्य गौवंश के उपचार की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर सोमवार को लक्ष्मीगंज मंडी परिसर में निराश्रित गौवंश के टीकाकरण के लिये विशेष मुहिम चलाई गई। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. डी के गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय पशु चिकित्सक डॉ. अम्बरीश राजावत के नेतृत्व में लक्ष्मीगंज मंडी परिसर में निराश्रित गौवंश का टीकाकरण किया गया। साथ ही लंपी वायरस के लक्षण वाली गायों का उपचार किया गया। जिले में अन्य स्थानों पर टीकाकरण के साथ-साथ उपचार की व्यवस्था की गई है।