राज्य

ग्वालियर : सेवा-संकल्प अभियान-नयापुरा में 50 आदिवासी बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ग्वालियर : सेवा-संकल्प अभियान-नयापुरा में 50 आदिवासी बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग

सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन कर नागरिकों को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। शनिवार को नयापुरा में विकासखंड स्तरीय शिविर में 50 आदिवासी बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया।

बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध कराने के साथ-साथ नियमित स्कूल आकर पढ़ाई करने की सीख भी दी गई। घाटीगांव विकासखंड के नयापुरा गाँव में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणजनों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

शिविर में पंचायत सिमिरियाटांका, ग्राम पंचायत घाटीगांव एवं विकास युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 25 आदिवासी बच्चों को स्कूल बैग का वितरण भी किया। शिविर में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणजनों को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्षारोपण करने का आग्रह भी सभी ग्रामीणजनों से किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।