ग्वालियर के स्कूल में आठवीं की छात्रा से कथित मारपीट, पिता ने की कार्रवाई की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ग्वालियर। कंपू स्थित पद्म राजे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ शिक्षिका द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने स्कूल के प्राचार्य को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, छात्रा अलंकृता भटनागर कक्षा आठवीं 'ए' में अध्ययनरत है। छात्रा ने अपने पिता को बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान विद्यालय की शिक्षिका रुचि भटनागर ने कथित तौर पर डंडे से उसके साथ मारपीट की। पिता का आरोप है कि घटना के बाद छात्रा के शरीर पर चोट के निशान आए और वह मानसिक रूप से परेशान हो गई।
शिकायतकर्ता ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 17 का उल्लेख करते हुए छात्रा को शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना से संरक्षण दिए जाने की मांग की है। पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच के साथ घटना के समय मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के बयान दर्ज करने तथा विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है।
शिकायत में छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराने की भी मांग की गई है। पिता ने कहा है कि यदि चिकित्सकीय जांच में चोट की पुष्टि होती है तो संबंधित थाना प्रभारी को सूचना देकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) सहित अन्य लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।
शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच की मांग की गई है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
ग्वालियर के पद्म राजे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा की एक छात्रा पर शिक्षिका द्वारा कथित मारपीट के आरोप सामने आए हैं। यह घटना स्कूल में शारीरिक अनुशासन और शिक्षक-छात्र संबंधों पर सवाल उठाती है। ऐसे मामलों से शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा और विश्वास की कमी की चिंताएँ बढ़ती हैं, जिससे अभिभावकों और छात्रों का मनोबल प्रभावित हो सकता है। यदि जांच में दोष सिद्ध होता है, तो यह शिक्षा व्यवस्था में अनुशासनात्मक नीतियों की समीक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति
🎙️ जनता का संदेश का मत
हिंसा के बजाय संवाद और न्याय की राह चुनें। जब किसी को चोट पहुंचे, तो शांतिपूर्वक शिकायत दर्ज कर जांच कराना चाहिए, ताकि दोषियों को जवाबदेह ठहराया जा सके। समाज को शिक्षा के क्षेत्र में सहानुभूति और जवाबदेही को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि हर बच्चे को सुरक्षित और सम्मानित वातावरण मिले।