ग्वालियर- वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरण के लिये प्रशिक्षण शिविर 28 व 29 सितम्बर को
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग के तहत संचालित वयोश्री योजना के अंतर्गत 60 या 60 से अधिक उम्र वाले वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरण के लिये प्रशिक्षण शिविर 28 व 29 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र ट्रिपल आईटीएम के सामने प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र पर आयोजित किया गया है।
सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में वरिष्ठजनों को अपने साथ आधारकार्ड, पेंशन स्वीकृति आदेश की छायाप्रति, बीपीएल कार्ड की छायाप्रति, राशन पात्रता पर्ची, आय प्रमाण-पत्र एवं दो पोसपोर्ट साइज के फोटो लेकर शिविर स्थल पर उपस्थित होना होगा।
शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण का कार्य किया जायेगा।