Gwalior Illegal Mining: डबरा के सूखा पठा गांव में क्रेशर संचालक पर दूसरे की खदान से अवैध खनन का आरोप, ग्वालियर खनिज अधिकारी से शिकायत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Gwalior Illegal Mining : ग्वालियर के डबरा में सूखा पठा गांव में खदान मालिक ने क्रेशर संचालक पर जबरन अवैध खनन ( Gwalior Illegal Mining ) कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में खदान मालिक ने ग्वालियर खनिज अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्वालियर खनिज अधिकारी से शिकायत पट्टा खत्म होने के बाद भी हो रहा खनन खनिज विभाग को दी गई शिकायत में खदान मालिक भूषण सूरी ने आरोप लगाया है कि सूखा पठा की 3.800 हेक्टेयर खदान में क्रेशर संचालक ए.के.
जैन के बेटे अर्पित जैन अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं। इस खदान का पट्टा 4 फरवरी 2026 तक उनके पास था, लेकिन अब पट्टा उनके पास है। इसके बाद भी खदान के पास लगे क्रेशर से खनिज निकालकर रेत तैयार कर सप्लाई कर रहे हैं। मौके की जांच में अवैध उत्खनन मिलने का दावा दस्तावेज में बताया गया है कि कि 19 जुलाई 2026 को मौके पर पूर्व में की गई जांच के दौरान भी कथित अवैध उत्खनन ( Gwalior Illegal Mining ) की स्थिति मिली थी।
शिकायत के अनुसार, पट्टा अवधि खत्म होने के बाद संबंधित खदान में किसी भी तरह के खनन का अधिकार नहीं बचता। इसके बावजूद खनिज निकालकर क्रेशर के जरिए उसे रेत में बदलने और सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है। आवेदक ने कहा है कि लगातार सूचना दिए जाने के बाद भी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।
2 डंपर दिन-रात में लगाते हैं 50-50 राउंड ग्रामीण भारत सिंह ने बताया कि खदान से करीब 6-7 महीने से अवैध खनन जारी है। दिन-रात में डंपर चलते हैं। जब पास के खदान वाले ने रोकने की कोशिश की तो क्रेशर संचालक ने बदतमीजी की। 2 डंपर दिन-रात में 50-50 राउंड लगाते थे। सड़क को भी नुकसान, पशुओं की गई जान ग्रामीण जितेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध खनन करने वाले क्रेशर संचालक ने रोड भी खोद दी और नुकसान पहुंचाया।
दलदल में फंसने से उनके 3-4 पशुओं की भी जान गई है। ये खबर भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपए ट्रांसफर खनिज अधिकारी से खनन रोकने की मांग भूषण सूरी ने खनिज अधिकारी से मांग की है कि शिकायत में बताए गए स्थान पर हो रहे कथित अवैध उत्खनन को तत्काल रोका जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
आवेदन की प्रतिलिपि ग्वालियर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है। यह शिकायत 10 सितंबर 2026 को की गई है। ये खबर भी पढ़ें: गणेश स्थापना पर एमपी के 12 जिलों में भारी बारिश के आसार, 15 सितंबर से Monsoon कमजोर रहने का अनुमान
📡 स्रोत: NewsData.io