ग्वालियर- प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दी शहरवासियों को बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उन्होंने इस उपलब्धि को ग्वालियर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करना शहरवासियों की जागरूकता, सफाई मित्रों के समर्पण और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि ग्वालियर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत वाला शहर है।
स्वच्छता के क्षेत्र में मिली यह उपलब्धि शहर की प्रतिष्ठा को और बढ़ाती है। इस सफलता में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। शहरवासियों ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने में अपना योगदान दिया है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में ग्वालियर शहर द्वारा एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने समस्त ग्वालियरवासियों को बधाई दी है।
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के अंतर्गत 60 से अधिक शहरों को विभिन्न श्रेणी अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार समारोह में ग्वालियर को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ मध्यप्रदेश’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने की घोषणा होते ही ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यह ग्वालियर वासियों द्वारा स्वच्छता के लिए चलाए गए महाअभियान का प्रतिफल है कि आज ग्वालियर ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
ग्वालियर शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवशाली मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि नगर निगम के अथक प्रयास, नागरिकों की जागरूकता और सफाई मित्रों की समर्पण का फल है। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इसे शहर की सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ते हुए प्रशंसा की। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक प्रयास से ठोस परिणाम मिल सकते हैं। इससे आम जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, पर्यटन आकर्षण बढ़ेगा और नाग