अपराध

ग्वालियर में सिंधिया परिवार की रियासती परंपरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शस्त्र पूजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ग्वालियर में सिंधिया परिवार की रियासती परंपरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी पर गोरखी स्थित देवघर में राजशाही पोशाक पहनकर की पूजा-अर्चना,

प्रतीक ध्वज और शस्त्रों का पूजन कर लगाया दरबार।

पुत्र महाआर्यमन सिंधिया भी रहे मौजूद, प्रदेशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं।

ग्वालियर, अक्टूबर 20: जिले में विजयादशमी के अवसर पर सिंधिया परिवार की रियासती परंपरा देखने को मिली। केंद्रीय संचार मंत्री एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को गोरखी स्थित देवघर में राजशाही पोशाक पहनकर पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने कुल देवी-देवताओं, राजशाही शस्त्रों, मुहरों और प्रतीक चिह्नों का पूजन किया।

इसके बाद राजपरिवार के प्रतीक ध्वज और शस्त्रों की पूजा कर राजशाही गद्दी पर बैठकर दरबार लगाया। इस अवसर पर उनके पुत्र महाआर्यमन सिंधिया भी पारंपरिक राजशाही पोशाक में मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर सहित प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। सिंधिया परिवार में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा लंबे समय से निभाई जा रही है।

-----------

बाइट- ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय संचार मंत्री एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।