अपराध

ग्वालियर की स्वच्छता उपलब्धि ने पूरे अंचल का नाम रोशन किया: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ग्वालियर की स्वच्छता उपलब्धि ने पूरे अंचल का नाम रोशन किया: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान

ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर ने स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी का प्रतिष्ठित अवार्ड हासिल कर शहर को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंथ ठेंगड़ी सभागार में स्वच्छता दूत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के 9 शहरों ने देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यह उपलब्धि प्रदेश के नागरिकों और विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की पहचान अब तक संगीत नगरी के रूप में रही है, लेकिन अब यह शहर स्वच्छ नगरी के नाम से भी जाना जाएगा।

समारोह में मुख्यमंत्री ने ग्वालियर के स्वच्छता मित्रों और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। प्रतीक स्वरूप 10 स्वच्छता मित्रों को मंच से सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों के बीच पहुंचकर उन पर पुष्प वर्षा की और उनके योगदान के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर में स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों और नवाचारों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

इसमें स्वच्छता अभियान में समाज की भागीदारी और शहर में अपनाए गए नवाचारों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए स्वच्छता दूतों के साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को आगे भी इसी समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

समारोह में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार सहित जनप्रतिनिधि और स्वच्छता कर्मचारी मौजूद रहे।

बाइट - डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री, म.प्र.

------स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर को मिला स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी अवार्ड

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मित्रों पर पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

10 स्वच्छता मित्रों को मंच से किया गया सम्मानित

स्वच्छता कर्मियों के साथ सहभोज कर मुख्यमंत्री ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

संगीत नगरी के साथ अब स्वच्छ नगरी के रूप में भी बनेगी ग्वालियर की पहचान

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ग्वालियर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी का अवार्ड जीतकर अपने नाम को रोशन किया है। यह विषय शहर की स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मध्यप्रदेश के 9 शहरों में से एक की उत्कृष्ट उपलब्धि को दर्शाती है, जिससे राज्य की स्वच्छता नीति को मान्यता मिलती है। इससे आम जनता को प्रेरणा मिलेगी और शहर में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही, बेहतर स्वच्छता से रोगों में कमी, पर्यटक आकर्षण और आर्थिक विकास की संभावनाएँ बढ़ेंगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।