ग्यिरोंग घाटी में 50 फीट के मलबे में दबीं विदिशा की स्वाती! सामने आया बड़ा अपडेट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Swati Bagrecha : नेपाल की प्राकृतिक आपदा की चपेट में आई विदिशा की स्वाती बागरेचा के मलबे में दबे होने की आशंका है। सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन की ओर से यह बड़ा अपडेट जारी किया गया है। फाउंडेशन के 77 सदस्य मानसरोवर की यात्रा पर गए थे जिसमें स्वाती भी शामिल थी। ईशा फाउंडेशन ने शनिवार रात को स्पष्ट कहा कि चीन सीमा पर स्थित ग्यिरोंग पोर्ट इमिग्रेशन सेंटर के पास अब तक किसी के जीवित बचने के संकेत नहीं मिले हैं।
नेपाल में आई त्रासदी के बाद से ही ईशा फाउंडेशन के सभी 77 तीर्थयात्री लापता हैं। इस बीच स्वाती बागरेचा के संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जानकारी जुटा रहे हैं। 4 दिन बाद भी स्वाती का मोबाइल चालू बताया जा रहा है।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal